Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आधी रात  पर्ची से टूटा बराबरी का समीकरण,दीपचंद बने सगनेहड़ पंचायत के उपप्रधान

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मंडी जिले के चौंतड़ा विकास खंड की सगनेहड़ पंचायत में उपप्रधान पद का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर खत्म हुआ। मतगणना पूरी होने के बाद दो उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलने से देर रात तक असमंजस की स्थिति बनी रही। आखिरकार प्रशासन ने चुनाव नियमों के तहत पर्ची प्रणाली अपनाई, जिसमें दीपचंद के पक्ष में फैसला आया और उन्हें उपप्रधान घोषित किया गया।

सगनेहड़ पंचायत में उपप्रधान पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। शुरुआत से ही मुकाबला कड़ा दिखाई दिया। अंतिम चरण की मतगणना के बाद दीपचंद और कुश राठौर दोनों को 490-490 वोट मिले। बराबरी के इस परिणाम ने चुनाव को और रोमांचक बना दिया। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों की उपस्थिति में पर्ची डालकर विजेता तय करने की प्रक्रिया शुरू की। देर रात करीब दो बजे निकली पर्ची में दीपचंद का नाम सामने आया, जिसके बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।उपप्रधान पद के अन्य उम्मीदवारों में शरद सिंह, संदीप कुमार और पंकज भी शामिल रहे, लेकिन वे मुकाबले में पीछे रह गए।

वहीं पंचायत प्रधान पद पर कांग्रेस समर्थित अनीता कुमारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत की। प्रधान पद के लिए छह महिला प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ।अनीता कुमारी को कुल 564 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी अनिता को 260 वोट मिले।इस तरह अनीता कुमारी ने 304 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।अन्य उम्मीदवारों में रतो को 209, सरिता को 205, प्रियंका को 173 और सरोज को 149 वोट मिले। अनीता कुमारी इससे पहले वर्ष 2010 से 2015 तक भी पंचायत प्रधान रह चुकी हैं।उनके पति इंद्र सिंह धीमान वर्तमान में जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने देर रात तक जश्न मनाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.