Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटियाला में तीन बच्चों की मौत मामले में माता-पिता गिरफ्तार: हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Summer express, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले के मंडौली गांव में नहर में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए बच्चों के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना खेड़ी गंडियां पुलिस ने दंपती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

थाना प्रभारी जरनैल सिंह भुल्लर के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरप्रभजोत सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई मृतक बच्चों के मामा बलकार सिंह के बयान के आधार पर की है। मामले में बच्चों के दादा स्वर्ण सिंह, दादी गुरमेल कौर, बुआ अमनदीप कौर, एकमदीप कौर और किरनजोत कौर को भी नामजद किया गया है, हालांकि उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता बलकार सिंह के मुताबिक उसकी बहन जसविंदर कौर की शादी हरप्रभजोत सिंह के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि सास-ससुर और परिवार की अन्य महिलाएं लगातार उसे परेशान करती थीं और कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। करीब चार महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद समझौता कराया गया था।

पुलिस जांच के अनुसार 24 मई की सुबह हरप्रभजोत सिंह और जसविंदर कौर अपने तीन बच्चों—14 वर्षीय एकमजोत, 12 वर्षीय मुस्कान और आठ वर्षीय राजबीर कौर—को लेकर बाइक पर गांव मंडौली पहुंचे। वहां उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने संबंधी एक वीडियो बनाया और इसके बाद पूरे परिवार ने नहर में छलांग लगा दी।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दंपती को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन, 2 जून को कैथल में निकलेगी जागरूकता साइकिल रैली

Summer express/कैथल, बलिन्द्र कुमार-: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर कर्मचारियों की आवाज एक बार फिर बुलंद होने लगी है। इसी विषय को लेकर कैथल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कर्मचारी नेताओं ने सरकार से ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द लागू करने की मांग दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि नई...

10 रुपये के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, दोनों पुलिस रिमांड पर

Summer express/करनाल, राकेश कुमार- करनाल में 10 रुपये के मामूली विवाद के चलते हुई सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में...

मन की बात’ ने देश को जोड़ा, अनसुने नायकों को दिलाई पहचान : अनिल विज

Summer express/अंबाला-:  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को अपने सहयोगियों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को एक सूत्र में पिरोने वाला सशक्त...

सिरसा में यूरिया घोटाले का आरोप, किसानों ने गोदाम में पकड़ी कथित कालाबाजारी

सिरसा, विजय कुमार -:हरियाणा के सिरसा जिले में किसानों के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। भारतीय किसान एकता के कार्यकर्ताओं ने गांव रामनगरिया में एक गोदाम पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। किसानों का दावा है कि सरकारी सब्सिडी...

तिहानो गांव में पंचायती भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई तेज, प्रशासन और प्रभावित परिवार आमने-सामने

Summer express/यमुनानगर, परवेज खान -: छछरौली क्षेत्र के तिहानो गांव में पंचायती भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में चल रही इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.