Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘विधानसभा बहस का स्तर गिरा’, रॉकी मित्तल और अर्जुन चौटाला ने BJP सरकार पर साधा निशाना

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में हाल ही में गोहाना की जलेबी से शुरू होकर ‘गोबर’ तक पहुंची बहस अब राजनीतिक विवाद का रूप लेती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल और इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखे सवाल उठाए हैं। ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान दोनों ने विधानसभा की कार्यवाही और नेताओं की भाषा शैली को लेकर नाराजगी जताई।

रॉकी मित्तल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा अब गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय मनोरंजन का मंच बनती जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही किसी कॉमेडी शो जैसी दिखाई देने लगी है, जहां जनता से जुड़े मुद्दों की जगह व्यक्तिगत टिप्पणियां और अभद्र बयानबाजी हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं की शिक्षा, रोजगार, प्रदूषण, शुद्ध पेयजल और अवैध कब्जों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

रॉकी मित्तल ने भाजपा नेताओं पर समाज को जातिगत आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेताओं को जानबूझकर विवादित बयान देने की खुली छूट दी जा रही है ताकि जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाया जा सके। उन्होंने सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का नाम लेते हुए उन पर भी निशाना साधा।

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने भी भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार खुद ऐसे विवादों को जन्म देती है और फिर उन्हें बढ़ावा भी देती है। चौटाला ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर सरकार से रोजगार और आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल उठाने वाले युवाओं के पेज बंद किए जा रहे हैं, जबकि समाज में विभाजन पैदा करने वाले लोगों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

अर्जुन चौटाला ने विधानसभा में हुई बहस के दौरान मौजूद स्कूली बच्चों का जिक्र करते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिस समय मंत्री और विधायक आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, उस दौरान गैलरी में बच्चे बैठे थे। ऐसे माहौल का बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जनप्रतिनिधि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी।

गौरतलब है कि विधानसभा सत्र के दौरान जेल एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बीच गोहाना की जलेबी की गुणवत्ता को लेकर बहस शुरू हुई थी। बाद में यह विवाद व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया और दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। अब इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक हस्तियां सरकार को घेर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते...

1 जून से शिपकी ला के रास्ते भारत-तिब्बत व्यापार फिर शुरू करने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुआ भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार एक बार फिर शुरू होने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले...

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.