Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। एहतियात के तौर पर उन्हें हेलमेट पहनाकर घटनास्थल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल हमले को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।