Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि एसएसटी गेट की सफाई कार्य के लिए पंडोह-बगी टनल को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।इसके कारण जलाशय में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है और यह लगभग 2931 फीट तक पहुंच गया है।बढ़ते जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन बोर्ड ने ब्यास नदी में करीब 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय लिया है।बीबीएमबी के अनुसार अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलस्तर 3 से 4 मीटर तक बढ़ सकता है।ऐसे में नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने लोगों से नदी तल और तटों के आसपास किसी भी प्रकार की गतिविधियां न करने का आग्रह किया है।बोर्ड ने चेतावनी दी है कि फोटोग्राफी, सैर-सपाटा, मछली पकड़ने और पशुओं को चराने जैसी गतिविधियां इस दौरान जोखिमपूर्ण हो सकती हैं। इसके अलावा नदी तल में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों और श्रमिकों को अपनी मशीनरी, वाहन और उपकरण तुरंत सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।बीबीएमबी ने बताया कि छोड़ा गया पानी मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा, इसलिए इन क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। बोर्ड स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...

नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी का कल घोषित होगा परिणाम

Summer express/मंडी धर्मवीर-:- लंबे इंतजार के बाद कल यानी 31 मई को नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिन...

एमएसएमई कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की कुंजी बना नेशनल पेंशन सिस्टम: पीएचडीसीसीआई

लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर द्वारा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से नेशनल पेंशन सिस्टम:एमएसएमई कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.