Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के सिलसिले में लाडवा में किराए पर रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को विकास ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। कंपनी की ओर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन का जवाब नहीं मिला। इसके बाद कंपनी कर्मचारियों ने मकान मालिक संत लाल को सूचना दी। जब मकान मालिक युवक को देखने पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। बाद में कमरे के अंदर जाकर देखा गया तो विकास पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल, कुरुक्षेत्र भेज दिया।

मृतक के चाचा युधिष्ठिर ने बताया कि परिवार के साथ उसकी बातचीत सामान्य थी और उसने किसी भी प्रकार की परेशानी या मानसिक तनाव का जिक्र नहीं किया था। ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

लाडवा थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...

रोहतक PGI में अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों का हंगामा, सुबह 5 बजे से लग रही लाइन

summer express, रोहतक। PGI में अल्ट्रासाउंड जांच की सीमित सुविधा को लेकर मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में मरीज हेल्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एचके अग्रवाल के कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जांच व्यवस्था में सुधार की मांग की। वीसी के आश्वासन के बाद मरीज और...

संपत सिंह ने अंबाला में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अपराध और नशे को लेकर घेरा

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। इनेलो सरकार में गृह मंत्री रह चुके संपत सिंह मंगलवार को अंबाला पहुंचे। यहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला कैंट को फ्री होल्ड करने, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भाजपा...

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.