Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक पंचायत से पिता बने प्रधान तो दूसरी पंचायत से बेटी ने जीता प्रधान का चुनाव

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:इस बार के पंचायत चुनावों में सराजघाटी में एक नया इतिहास रचा गया। यहां पिता और पुत्री ने अलग-अलग पंचायतों से पंचायत का चुनाव जीतकर नया रिकार्ड बना दिया। दरअसल फतेह सिंह ने लेह थाच पंचायत से प्रधान का चुनाव लड़ा। दो दिन पहले हुए इस चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। वहीं, उनकी बेटी मीनाक्षी मुरहाग पंचायत से अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतरी हुई थी। 

शनिवार को मुरहाग पंचायत में हुए चुनाव में मीनाक्षी ने भी शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले सराजघाटी में ऐसा रोचक मामला शायद कभी देखने को नहीं मिला जहां पिता और पुत्री ने पंचायत चुनावों में शानदार जीत दर्ज की हो। पिता की जीत के बाद आज बेटी की जीत के साथ ही पूरे क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा और उत्सुकता देखने को मिल रही है। बता दें कि मुरहाग पंचायत पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की गृह पंचायत है। फतेह सिंह और मीनाक्षी दोनों ही भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मीनाक्षी की शादी मुरहाग पंचायत में हुई है जबकि उसका मायका लेह थाच पंचायत में है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एक पंचायत से पिता बने प्रधान तो दूसरी पंचायत से बेटी ने जीता प्रधान का चुनाव

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:इस बार के पंचायत चुनावों में सराजघाटी में एक नया इतिहास रचा गया। यहां पिता और पुत्री ने अलग-अलग पंचायतों से पंचायत का चुनाव जीतकर नया रिकार्ड बना दिया। दरअसल फतेह सिंह ने लेह थाच पंचायत से प्रधान का चुनाव लड़ा। दो दिन पहले हुए इस चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।...

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते...

1 जून से शिपकी ला के रास्ते भारत-तिब्बत व्यापार फिर शुरू करने की तैयारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुआ भारत-तिब्बत (चीन) व्यापार एक बार फिर शुरू होने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिले...

लाडवा में किराए के मकान में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, कुरुक्षेत्र। लाडवा की विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आबूपुरा गांव निवासी विकास के रूप में हुई है। वह एक दवा कंपनी में कार्यरत था और नौकरी के...

पंडोह बांध से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी,ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.