Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला समर फेस्टिवल में पहली बार ‘पहाड़ी स्वाद महोत्सव’, महिलाओं को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का अवसर

Summer express/शिमला, संजू-: अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दौरान इस बार हिमाचल की पारंपरिक खानपान संस्कृति को विशेष मंच मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पहली बार ‘शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत रिज मैदान स्थित रानी झांसी पार्क में 8 से 12 जून तक पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों के स्टॉल सजेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय स्वाद को बढ़ावा देना और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर ने बताया कि महोत्सव में केवल महिलाओं को ही स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है। इसमें स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों, होम शेफ, महिलाओं द्वारा संचालित कैफे एवं रेस्तरां, स्टार्टअप और सहकारी समितियों को भागीदारी का अवसर मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून निर्धारित की गई है, जबकि पंजीकरण शुल्क 500 रुपये रखा गया है।

महोत्सव के दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। इनमें सिड्डू, मदरा, बबरू, पतरोडे, चिलड़ा, मीठा भात, सेपू बड़ी, माश की दाल, खट्टा और कोदरा की रोटी जैसे लोकप्रिय व्यंजन शामिल होंगे। इसके साथ ही शुद्ध पहाड़ी घी, स्थानीय अचार-चटनियां, जंगली शहद और विभिन्न ऑर्गेनिक उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। सबसे स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत करने वाले तीन स्टॉलों को कुल 51 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा चयनित प्रतिभागियों के लिए 3 जून को कुफरी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जहां उनके कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन हिमाचल की पारंपरिक खाद्य विरासत को व्यापक पहचान दिलाने के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। समर फेस्टिवल में आने वाले हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए पहाड़ी स्वाद महोत्सव आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.