Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी नगर निगम में 14 में से 12 वार्डों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस एक सीट पर सिमटी

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अपना राजनीतिक वर्चस्व साबित करते हुए 14 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। नतीजों ने साफ कर दिया कि मंडी शहर में भाजपा का संगठन और जनाधार अब भी मजबूत बना हुआ है।लोकसभा चुनाव के बाद हुए इस चुनाव को प्रदेश की राजनीति में काफी अहम माना जा रहा था।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिले में हुए इस मुकाबले पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी थीं। परिणाम भाजपा के पक्ष में जाते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

जयराम के गढ़ में फिर खिला कमल

चुनाव परिणामों को जयराम ठाकुर के प्रभाव वाले क्षेत्र में भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम में लगातार दूसरी बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने से यह संदेश भी गया है कि मंडी शहर के मतदाताओं ने स्थानीय स्तर पर भाजपा पर भरोसा बरकरार रखा है। वहीं कांग्रेस के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहे हैं। सत्ता में होने के बावजूद पार्टी शहर में मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल नहीं हो सकी और एक सीट तक सिमट गई।मतगणना के दौरान अधिकांश वार्डों में भाजपा प्रत्याशी शुरू से बढ़त बनाए रहे। कई वार्डों में मुकाबला रोचक रहा, लेकिन अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में गया। परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया, जबकि कांग्रेस खेमे में मायूसी देखने को मिली।मंडी नगर निगम के नतीजों ने यह भी संकेत दिया है कि शहर की राजनीति में भाजपा की पकड़ अभी मजबूत बनी हुई है। आने वाले समय में इन परिणामों को प्रदेश की राजनीति और भविष्य के चुनावी समीकरणों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दूधौला ग्राम पंचायत की सराहनीय पहल,21 एकड़ में बनेगी आधुनिक गौशाला

Summer express/पलवल, सुन्दर कुंडू-: जिले के गांव दूधौला में ग्राम पंचायत की ओर से गोवंश संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक अनूठी पहल की गई है। गांव में हवन-यज्ञ के साथ 21 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित गौशाला के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच सुनील चौधरी ने मुख्य...

धर्मशाला नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत,सुधीर शर्मा बोले—जनता ने विकास और सुशासन को चुना

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला नगर निगम चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की जीत को जनता के विश्वास और विकास आधारित राजनीति की स्वीकृति बताया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की 17 सीटों में से भाजपा ने 11 सीटों पर विजय हासिल कर स्पष्ट...

मंडी नगर निगम में 14 में से 12 वार्डों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस एक सीट पर सिमटी

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अपना राजनीतिक वर्चस्व साबित करते हुए 14 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को केवल एक वार्ड में सफलता मिली, जबकि एक वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा। नतीजों ने साफ कर दिया कि मंडी शहर में भाजपा का...

शिमला समर फेस्टिवल में पहली बार ‘पहाड़ी स्वाद महोत्सव’, महिलाओं को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का अवसर

Summer express/शिमला, संजू-: अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दौरान इस बार हिमाचल की पारंपरिक खानपान संस्कृति को विशेष मंच मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पहली बार ‘शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत रिज मैदान स्थित रानी झांसी पार्क में 8 से 12 जून तक पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों के स्टॉल...

एक पंचायत से पिता बने प्रधान तो दूसरी पंचायत से बेटी ने जीता प्रधान का चुनाव

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:इस बार के पंचायत चुनावों में सराजघाटी में एक नया इतिहास रचा गया। यहां पिता और पुत्री ने अलग-अलग पंचायतों से पंचायत का चुनाव जीतकर नया रिकार्ड बना दिया। दरअसल फतेह सिंह ने लेह थाच पंचायत से प्रधान का चुनाव लड़ा। दो दिन पहले हुए इस चुनाव में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.