Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सदन में घुसकर हंगामा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, वायरल वीडियो को लेकर मेयर ने दी सफाई

Summer express/शिमला, संजू -: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक के दौरान हुए हंगामे पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए निर्धारित मर्यादाओं का पालन करना भी जरूरी है। नगर निगम हाउस को उन्होंने “मिनी विधानसभा” बताते हुए कहा कि इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

महापौर ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम की मासिक बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही थी। बैठक शुरू होने से पहले सीटू (CITU) से जुड़े कुछ कार्यकर्ता निगम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की बात पहले ही सुन ली गई थी, इसलिए बैठक के दौरान इस प्रकार का प्रदर्शन आवश्यक नहीं था।सुरेंद्र चौहान के अनुसार, बाद में कुछ प्रदर्शनकारी जबरन सदन के भीतर पहुंच गए और नारेबाजी कर कार्यवाही में व्यवधान डालने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्षदों से संयम बनाए रखने और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अपना दायित्व निभाने को कहा।मेयर ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदन के भीतर प्रवेश करने वालों में सफाई मित्रों का कोई प्रतिनिधि नजर नहीं आया। ऐसे में यह जांच का विषय है कि सफाई कर्मचारियों के नाम पर सदन में प्रवेश कर हंगामा करने वाले लोग आखिर कौन थे।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी महापौर ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उनके मुताबिक उन्होंने केवल पार्षदों को सदन के भीतर आने के लिए कहा था और पुलिस से यह पूछा था कि वे अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभा रहे हैं या नहीं।उन्होंने कहा कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान इस तरह का व्यवधान देखने को मिला है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी पक्षों की जिम्मेदारी है।महापौर ने यह भी कहा कि सफाई मित्रों की अधिकांश मांगों पर पहले ही सहमति बन चुकी है। जिन कर्मचारियों को एस्मा (ESMA) के तहत हटाया गया था, उनकी पुनर्नियुक्ति कानूनी प्रक्रिया और न्यायालय में लंबित मामलों से जुड़ा विषय है। उन्होंने दोहराया कि सदन में घुसकर हंगामा करने वालों की पहचान और भूमिका की जांच की जानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.