Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार!शिमला पुलिस ने पंजाब से दबोचा ‘सप्लायर’,भारी मात्रा में चिट्टा बरामद

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग सप्लाई नेटवर्क के एक प्रमुख सप्लायर को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया है। जिला शिमला पुलिस ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण, पूछताछ और बैकवर्ड लिंकेज जांच के आधार पर हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नकदी बरामद की गई है। मामला पुलिस थाना ढली में दर्ज अभियोग संख्या 41/2026 से जुड़ा है। पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिलने पर ढली चौक के पास एक मकान में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। इस दौरान अवंतिका नेगी (19) निवासी ढली और प्रद्युम्न (20) निवासी ठियोग के कब्जे से करीब 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 20 ग्राम आईस (मेथामफेटामाइन) बरामद की गई।

जिला शिमला पुलिस ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और 2 जून तक का पुलिस रिमांड हासिल किया। जांच आगे बढ़ी तो पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और बैकवर्ड लिंकेज से खुलासा हुआ कि आरोपी यह खेप खरड़, पंजाब से “समर” नामक व्यक्ति से लेकर आए थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर समर सिंह उर्फ टाइगर (32), निवासी फिरोजपुर, पंजाब व वर्तमान निवासी खरड़, मोहाली को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।समर के कब्जे से लगभग 131 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 27 ग्राम आईस (मेथामफेटामाइन) और 60,400 रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में अब तक कुल करीब 196 ग्राम चिट्टा, 47 ग्राम आईस और ₹60,400 की भारतीय मुद्रा बरामद हो चुकी है। आरोपी समर को भी अदालत में पेश कर 2 जून तक का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.