Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा की मजबूत बढ़त,अध्यक्ष पद पर भी दावा हुआ मजबूत

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों के चुनाव परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 15 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी और एक वार्ड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं। नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर पार्टी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

चुनाव परिणामों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के बढ़ते जनाधार को एक बार फिर उजागर किया है। कई वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर संगठन की सक्रियता और जनता के भरोसे का परिचय दिया। परिणाम घोषित होते ही विभिन्न क्षेत्रों में समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और फूल-मालाओं के साथ जीत का जश्न मनाया।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिला परिषद में भाजपा समर्थित सदस्यों की स्पष्ट बहुमत जैसी स्थिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी पार्टी को निर्णायक बढ़त दिला सकती है। विजयी प्रतिनिधियों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।इस बीच भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इसे पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि पहली बार जिला परिषद चुनाव में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल नादौन विधानसभा क्षेत्र के अमलैहड़ जिला परिषद वार्ड में जीत मिली है, जबकि कई निर्दलीय विजेता भी भाजपा की विचारधारा के करीब हैं।

राकेश ठाकुर ने दावा किया कि जिले की अधिकांश पंचायत समितियों में भी भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों को जनसमर्थन प्राप्त हुआ है और जल्द ही वहां भाजपा के बोर्ड गठित होंगे। उन्होंने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास को दिया।पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.