Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IAS केके पंत ने संभाला कार्यकारी मुख्य सचिव का पद

Summer express /शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश को नया कार्यकारी मुख्य सचिव मिल गया है। 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत ने कार्यकारी मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। लंबे प्रशासनिक अनुभव के साथ पंत अब प्रदेश की नौकरशाही का नेतृत्व करेंगे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

कार्यकारी मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने कहा कि प्रदेश में सुशासन और प्रभावी प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह तथा परिणामोन्मुख बनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी।आपदा प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।पंत ने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और नुकसान को कम करने के लिए सरकार के पास व्यापक रणनीति मौजूद है।उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग में कार्य करने के दौरान प्राप्त अनुभव का उपयोग करते हुए राहत, बचाव और पुनर्वास व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संसाधनों के बेहतर उपयोग, वित्तीय अनुशासन और राजस्व प्रबंधन को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार, प्रशासन और विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.