Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, मां के काम पर जाने के कुछ देर बाद हुई घटना

Summer express, फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान किरणा (16) के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी मां घर से काम पर गई हुई थी। परिजनों के मुताबिक, सुबह घर से निकलते समय मां और बेटी के बीच सामान्य बातचीत हुई थी। किशोरी ने अपनी मां से कहा था कि वह निश्चिंत होकर काम पर चली जाए और घर के सभी काम खुद संभाल लेगी।

कुछ समय बाद पड़ोस से महिला को सूचना मिली कि उसकी बेटी ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंची, जहां बेटी को फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में मौजूद मां बिंदर ने बताया कि उसे अपनी बेटी द्वारा ऐसा कदम उठाने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। उसने कहा कि सुबह तक सब कुछ सामान्य था और बेटी के व्यवहार में भी किसी प्रकार की असामान्यता दिखाई नहीं दी थी।

परिवार के अनुसार, किशोरी अपनी मां के साथ फतेहाबाद में रहती थी, जबकि उसका पिता सिरसा में रहता है। परिवार के दो बेटे भी पिता के साथ ही रहते हैं। बेटी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के दौरान घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...

साच पास पर बढ़ने लगा कोहरे का प्रकोप, चुराह प्रशासन की पर्यटकों और वाहन चालकों को हिदायत, सुबह-शाम सफर से करें परहेज

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जोड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में इन दिनों कोहरा छाने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों...

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर 47.38 लाख रुपये का सोना जब्त, अंतर्वस्त्रों में छिपाकर लाए थे दो यात्री

Summer express, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो यात्रियों से 47.38 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। दोनों यात्री शारजाह से दिल्ली पहुंचे थे और अपने पास 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन छिपाकर ला रहे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.