Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होशियारपुर में PNB शाखा में सेंधमारी: ग्रिल काटकर बैंक में घुसा चोर, लॉकर सुरक्षित

Summer express,होशियारपुर। जिले के दसूहा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा ऊंची बस्सी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में देर रात सेंधमारी का मामला सामने आया है। चोर बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुआ और करीब एक घंटे तक बैंक परिसर में घूमकर सामान खंगालता रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि बैंक का सेफ और लॉकर पूरी तरह सुरक्षित रहे।

घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने बैंक की खिड़की की टूटी हुई ग्रिल देखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव के जिम्मेदार लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक प्रबंधन को घटना की जानकारी देकर शाखा खुलवाई गई।

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। फुटेज के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति रात करीब 11:41 बजे बैंक परिसर में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने एक छोटी आरी की मदद से खिड़की की ग्रिल काटनी शुरू की और लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद बैंक के भीतर प्रवेश कर गया।

अंदर घुसने के बाद आरोपी ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक बैंक के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली। हालांकि वह बैंक के सुरक्षित लॉकर क्षेत्र तक पहुंचने में सफल नहीं हो सका। जाते समय वह एक टैबलेट अपने साथ ले गया।

बैंक के सीनियर मैनेजर निखिल भगत ने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस से सूचना मिलने के बाद बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में बैंक से केवल एक टैबलेट गायब पाया गया है, जबकि नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के सेफ और लॉकर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एसआई मनजोत सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही संदिग्ध को चिन्हित कर हिरासत में लिया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.