Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आभार रैली में आकर अपने प्रतिद्वंद्वी को हार पहनाकर गले मिले  जिला परिषद के हारने वादे तरूण ठाकुर 

Summer express/मंडी,धर्मवीर -: थुनाग मंडी वेशक पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके और जीते हुए उम्मीदवार जश्न में मशगूल है हारे हुए उम्मीदवार आंकलन करने में जुटे हुए हैं। लेकिन  जिला परिषद चुनाव में हार का सामना करने वाले तरूण ठाकुर ने ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसकी पूरे सराज क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद जहां समर्थकों में मायूसी थी, वहीं तरूण ठाकुर ने बड़े दिल का परिचय देते हुए जीत हासिल करने वाले सोमवार को जंजैहली में जिला परिषद चुनाव जीतने‌ वाले रोहित ठाकुर के आभार कार्यक्रम चल रहा था उस कार्यक्रम में पहुंचकर सभी को चौंका दिया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले रोहित ठाकुर को फूलों का हार पहनाया और फिर गले लगाकर जीत की बधाई दी। यह दृश्य देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। 

राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच दिखाई गई इस सौहार्दपूर्ण तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया। सराज की चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक तरूण ठाकुर की इस पहल की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन हार के बाद भी प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। तरूण ठाकुर ने साबित कर दिया कि राजनीति केवल वोटों की नहीं, बल्कि रिश्तों और संस्कारों की भी होती है। चुनाव भले ही रोहित ठाकुर जीत गए हों, लेकिन हार के बाद जिस विनम्रता और खेल भावना का परिचय तरूण ठाकुर ने दिया, उससे वे हजारों लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।सराज में अब एक ही चर्चा है—”रोहित ठाकुर ने चुनाव जीता, लेकिन तरूण ठाकुर ने दिल जीत लिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.