Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा घाटी रेल सेवा फिर पटरी पर, हिमाचल की रेल परियोजनाओं के लिए 2911 करोड़ रुपये का प्रावधान: अनुराग ठाकुर

Summer express/कांगड़ा,राहुल चावला-:कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कांगड़ा घाटी रेल सेवा की पुनर्बहाली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए 2911 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जिससे प्रदेश में रेल अवसंरचना को नई गति मिलेगी।अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि रेल लाइनों के विस्तार, विद्युतीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराया जा सके।

अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि सांसद डॉ राजीव भारद्वाज  के साथ मिलकर पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल मार्ग को ब्रॉडगेज में बदलने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई थी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके लिए बजट स्वीकृति की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।उन्होंने उम्मीद जताई कि मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना से क्षेत्र में परिवहन सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी।सांसद ने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन परियोजना पर अब तक लगभग 6798 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और संभावना है कि अगले वर्ष के अंत तक रेल लाइन बिलासपुर तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा की बहाली को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण ट्रैक और पुल को हुए नुकसान के चलते यह रेल सेवा बंद करनी पड़ी थी। रेलवे विभाग, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मरम्मत कार्य पूरा किया गया, जिसके बाद अब रेल सेवा पुनः शुरू हो गई है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा के दोबारा शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.