Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्विषा शर्मा केस में नया मोड़: गवाह से मारपीट का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

Summer express, भोपाल। चर्चित त्विषा शर्मा मामले की जांच के बीच एक अहम गवाह के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मामले के आरोपी समर्थ से जुड़े कुछ युवकों ने उस पर हमला कर गवाही न देने का दबाव बनाया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 30 मई की बताई जा रही है। पीड़ित नीरज दुबे ने आरोप लगाया कि वह उस इलाके में सांची पार्लर संचालित करता है, जहां त्विषा शर्मा मामले से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। इसी वजह से पुलिस ने उसे जांच प्रक्रिया में गवाह बनाया था।

नीरज का कहना है कि शनिवार को वह क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के पास मौजूद था, तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उससे पूछा कि वह मामले में गवाह क्यों बना है और उसे गवाही से पीछे हटने के लिए धमकाया गया। पीड़ित का दावा है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

हालांकि मामले में दूसरा पक्ष अलग कहानी पेश कर रहा है। रेस्टोरेंट संचालक का आरोप है कि नीरज दुबे शराब के नशे में रेस्टोरेंट में पहुंचा था और वहां हंगामा कर रहा था। इसी को लेकर विवाद की स्थिति बनी। इस संबंध में भी पुलिस को शिकायत दी गई है।

कटाराहिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक की ओर से पहले ही शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद नीरज दुबे ने भी अपने साथ मारपीट और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

घटना का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि कथित मारपीट की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटनाक्रम ने पहले से चर्चित त्विषा शर्मा मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.