Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली सरकारी नियुक्ति, खेल मंत्री गौरव गौतम ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Summer express,अंकुर कपूर,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित समारोह में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान खेल विभाग में ग्रुप-A, ग्रुप-B और ग्रुप-C श्रेणियों के तहत नियुक्तियां दी गईं। इनमें 3 वरिष्ठ कोच और 20 जूनियर कोच शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को डिप्टी डायरेक्टर से लेकर जूनियर कोच तक विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है।

समारोह को संबोधित करते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और परिवार के त्याग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब इन कोचों की जिम्मेदारी है कि वे नई प्रतिभाओं को तराशें और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने मिशन ओलंपिक-2036 के तहत 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कोचों से अनुशासन, समर्पण और पेशेवर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

गौरव गौतम ने कहा कि वर्ष 2035 और 2036 के बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं को तैयार करने की आवश्यकता है, ताकि हरियाणा देश और दुनिया में अपनी खेल पहचान को और मजबूत कर सके।

खेल ढांचे से जुड़े सवालों पर मंत्री ने कहा कि पूर्व में खेल परिसरों में सामने आई घटनाओं के बाद सरकार ने बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को 114 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिनमें अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि खेल परिसरों की नियमित निगरानी के लिए डिप्टी डायरेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समितियों का गठन किया गया है, जो विभिन्न जिलों के खेल ढांचे का निरीक्षण कर रही हैं। वहीं, स्पोर्ट्स कोटे के तहत होने वाली आगामी भर्तियों के लिए खेल विभाग द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से न केवल खिलाड़ियों को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूती भी मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.