Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाथरस में स्टेज शो के दौरान हरियाणवी डांसर से अभद्रता, मंच पर ही युवक को जड़े थप्पड़

Summer express, हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान एक युवक के मंच पर चढ़कर गलत तरीके से छूने की कथित कोशिश करने पर डांसर ने सार्वजनिक रूप से उसे थप्पड़ मारकर विरोध जताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक जन्मदिन समारोह में आयोजित स्टेज शो के दौरान हुई। कार्यक्रम में डिंपल चौधरी के अलावा कई अन्य कलाकार भी प्रस्तुति दे रहे थे। डिंपल चौधरी जब मंच पर हरियाणवी गीत पर प्रस्तुति दे रही थीं, तभी एक युवक अचानक स्टेज पर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने डांसर के साथ अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए उसे थप्पड़ मार दिया।

वायरल वीडियो में डिंपल चौधरी माइक के जरिए युवक को फटकार लगाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने मंच से स्पष्ट कहा कि कलाकार का मंच पर प्रदर्शन करना किसी को भी उसकी मर्यादा और सम्मान से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं देता।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में आयोजकों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और डांसर से माफी भी मांगी।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल चौधरी ने कहा कि उन्होंने मौके पर ही अपनी आपत्ति दर्ज करा दी थी और फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि कलाकार मंच पर लोगों का मनोरंजन करने आते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उनके सम्मान और सुरक्षा की अनदेखी की जाए।

डिंपल चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं और पिछले कई वर्षों से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में स्टेज प्रस्तुतियां दे रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद साधारण परिस्थितियों में की थी और आज वह क्षेत्र की चर्चित मंच कलाकारों में शामिल हैं।

स्टेज डांस को लेकर अक्सर लगने वाले आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह उनका पेशा है और इसी के जरिए वह अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दर्शकों का प्यार और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.