Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू और नीरज भारती के बीच जुबानी जंग तेज, डोप टेस्ट कराने की चुनौती तक पहुंचा विवाद

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) और कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती के बयानों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को सचिवालय में एक बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज भारती कोई मुद्दा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई नशेड़ी व्यक्ति कोई बयान देता है तो उसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नीरज भारती ने वीडियो जारी कर पलटवार किया और सीएम सुक्खू को डोप टेस्ट कराने की खुली चुनौती दे डाली। नीरज भारती ने दावा किया कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री को विधानसभा के भीतर ‘पत्ताछाप खैनी’ रगड़ते और खाते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को घुमाने गए थे और यदि वह रात में वीडियो बनाते हैं तो उसे नशे की हालत में बनाया गया वीडियो बताना गलत है। नीरज भारती ने कहा कि सुक्खू प्रदेश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन उनकी “टुच्चों वाली हरकतें” अभी भी खत्म नहीं हुई हैं।नीरज भारती ने यह भी कहा कि वह पहले शराब का सेवन करते थे और मुख्यमंत्री सुक्खू उनके साथ पैग भी लगा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि जब जी.एस. बाली मंत्री थे और विधानसभा सत्र के दौरान डिनर आयोजित किया जाता था, तब उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ शराब पी थी। भारती ने कहा कि वह सिगरेट भी पीते थे और विधानसभा परिसर के आसपास इसके लिए जगह तलाशते थे।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर खैनी खाते थे और थूकने के लिए बाहर नहीं जा पाते थे, इसलिए उसे निगल लेते थे, जिससे उन्हें पेट संबंधी दिक्कतें हुईं। भारती ने कहा कि वह पहले शराब पीते थे, लेकिन अब उन्होंने सभी प्रकार के नशे छोड़ दिए हैं।नीरज भारती ने यह भी दावा किया कि डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को शराब पीने से सख्त मना किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को चंडीगढ़ में डोप टेस्ट कराने की चुनौती देते हुए कहा कि हिमाचल में डोप टेस्ट नहीं कराया जाना चाहिए, क्योंकि वहां का पूरा तंत्र मुख्यमंत्री के अधीन है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.