Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेशम कीट पालन से आत्मनिर्भर बन रही सरकाघाट की महिलाएं, सिंहारन की मधु ने लिखी सफलता की नई इबारत

Summer express /मंडी, धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इन्हीं प्रयासों के तहत उद्योग विभाग के रेशम विंग द्वारा संचालित रेशम कीट पालन कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र की महिलाएं रेशम कीट पालन अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

सरकाघाट तहसील के सिंहारन गांव की मधु इस योजना की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। मधु बताती हैं कि उनके गांव में रेशम विभाग द्वारा आयोजित एक जागरूकता शिविर के माध्यम से रेशम कीट पालन की जानकारी प्राप्त हुई। विभाग के मार्गदर्शन और सरकारी सहायता से प्रेरित होकर उन्होंने इस व्यवसाय को अपनाया। वे अपने घर पर ही रेशम उत्पादन कर रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। उत्पादित रेशम का बाजार मूल्य लगभग 1,000 से 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रहा है। एक सीजन में उन्हें लगभग 12 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है, जबकि वर्ष में दो सीजन के माध्यम से वे औसतन 24 से 25 हजार रुपये तक अर्जित कर रही हैं।

मधु बताती हैं कि सरकार द्वारा उन्हें रेशम कीट पालन के लिए आवश्यक उपकरण, जैसे रेयरिंग स्टैंड, प्लास्टिक ट्रे और नेट आदि उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त रेशम कक्ष भी प्रदान किया गया है, जहां वे व्यवस्थित रूप से उत्पादन कार्य कर रही हैं। सरकार द्वारा शहतूत के पौधे उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी रोपाई के लिए आर्थिक सहायता और वर्ष में दो बार रेशम सीड उपलब्ध करवाए जाते हैं। विभागीय अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर तकनीकी मार्गदर्शन देते हैं।

उनका कहना है कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है। इस योजना के लिए मधु ने प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों को घर के निकट ही आय का एक स्थायी स्रोत उपलब्ध हुआ है।

मधु की सफलता ने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी इस व्यवसाय को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। वर्तमान में क्षेत्र की लगभग 40 से 50 महिलाएं रेशम कीट पालन से जुड़ी हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली है।

सरकार की ओर से यह मिलती हैं सुविधाएं

रेशम कीट पालन के लिए शहतूत के पौधों की रोपाई का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। इसके अतिरिक्त उत्पादकों को रेयरिंग स्टैंड, ट्रे, प्लास्टिक नेट्स सहित अन्य आवश्यक उपकरण विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध करवाए जाते हैं। बड़े स्तर पर उत्पादन करने के इच्छुक लाभार्थियों को 20×20 फीट का रेशम कक्ष भी प्रदान किया जाता है, जिसका पूरा व्यय सरकार द्वारा उठाया जाता है। योजना में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से वित्तीय प्रोत्साहन के साथ ही उत्पादक को मात्र 10 प्रतिशत व्यय ही वहन करना होता है। रेशम उत्पादन की प्रक्रिया में ककून तैयार होने में केवल 15 से 18 दिन का समय लगता है, जिससे एक सीजन में 15 से 18 हजार रुपये तक की आय अर्जित की जा सकती है।

इस वर्ष बनेंगे 55 नए रेशम कक्ष

राजकीय रेशम केंद्र मौंही के रेशम निरीक्षक अरुण कुमार के अनुसार उनके कार्यक्षेत्र में सज्याओ-पीपलू, बलद्वाड़ा तथा समैला क्षेत्र शामिल हैं, जो सेरीकल्चर डिवीजन संधोल के अंतर्गत आते हैं। इस वर्ष क्षेत्र में लगभग 250 लोगों को रेशम सीड आवंटित किए गए हैं और 50 से 55 नए रेशम कक्ष बनाए जा रहे हैं, जिससे इतने ही परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष में दो बार आने वाले सीजन (मार्च एवं अगस्त) के माध्यम से एक उत्पादक सालाना 35 से 50 हजार रुपये तक की आय प्राप्त कर सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फिलीपीन में शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही:  8 लोगों की मौत,200 से अधिक घायल

Summer express, मनीला। दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने व्यापक तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 8.1 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। भूकंप के बाद कई...

जालंधर में नवजात को बेचने के आरोपों का मामला और उलझा, नई ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने

Summer express, जालंधर। जालंधर में 16 दिन के एक नवजात शिशु को कथित तौर पर बेचने के आरोपों का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मामले में अब एक नई ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रिकॉर्डिंग को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं,...

कल से शुरू होंगी एसपीयू की पीजी परीक्षाएं, 20 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि...

हैदराबाद में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, हैदराबाद। शहर के किशन बाग इलाके में एक 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले में हत्या...

बॉलीवुड रंग में सजा हिमाचली संगीत, दीपक मट्टू का नया गीत ‘तेरा नखरा’ हुआ लॉन्च

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: हिमाचली संगीत को नई पहचान देने की दिशा में मंडी के प्रसिद्ध संगीतज्ञ दीपक मट्टू ने एक और कदम बढ़ाया है। संगीत और म्यूजिक थेरेपी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके दीपक मट्टू ने अपना नया पहाड़ी गीत ‘तेरा नखरा’ लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.