Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जोगिंद्रनगर के कैप्टन योगेंद्र ठाकुर को शौर्य चक्र,राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल की दारट बगला पंचायत के निवासी भारतीय सेना के कैप्टन योगेंद्र ठाकुर को देश के तीसरे सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

कैप्टन योगेंद्र ठाकुर को जम्मू-कश्मीर में एक महत्वपूर्ण आतंकरोधी अभियान के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यह सम्मान मिला। अभियान के दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने दल का सफल नेतृत्व किया और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कठिन हालात के बावजूद उन्होंने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया।उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कैप्टन योगेंद्र ठाकुर के पिता अनिल ठाकुर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनकी माता बीना देवी गृहिणी हैं। परिवार और क्षेत्रवासियों ने इस सम्मान को जोगिंद्रनगर ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कैप्टन योगेंद्र ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी वीरता, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल आज भी देश को ऐसे वीर सपूत दे रही है, जो मातृभूमि की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संगठन सृजन अभियान को लेकर विक्रमादित्य सिंह का दावा, विकास और सड़क बहाली पर सरकार का फोकस

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन...

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल, वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को वापस लेने की मांग की। विरोध के तहत बार एसोसिएशन ने दो दिनों की हड़ताल का...

ऑर्केस्ट्रा ग्रुप विवाद में महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, भाजपा ने सरकार को घेरा

Summer express/शिमला,  संजू -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने जूंगा स्थित पुलिस प्रथम बटालियन के “हार्मोनी ऑफ द पाइंस” ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने में विफल रही है और महिला...

कंगना रनौत के बयान और शिक्षा मंत्री की नियुक्ति के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। भाजपा सांसद कंगना रनौत के कथित विवादित बयान और नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर हरियाणा महिला कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए। संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के महज 24 घंटे के...

कैथल में एंटी नारकोटिक्स सेल और तस्करों के बीच मुठभेड़: एक आरोपी घायल, 48 ग्राम चिट्टा बरामद

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम और कथित नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.