Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में पारा 44 डिग्री के पार, 11 जून से बदलेगा मौसम का रुख

Summer express, लुधियाना। पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है और राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को रोपड़ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात के कारण लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बठिंडा में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में 43.1 डिग्री, पटियाला और फाजिल्का में 42.6 डिग्री, लुधियाना में 42.0 डिग्री, अमृतसर में 41.8 डिग्री और फिरोजपुर में 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रहने के कारण गर्मी का असर और अधिक महसूस किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्यभर में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई क्षेत्रों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 11 जून से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 जून को पंजाब के विभिन्न जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव भीषण गर्मी से राहत दिला सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 और 14 जून को भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। विभाग के अनुसार 15 जून के बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप फिर से तेज होने के आसार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.