Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की।

बैठक के दौरान पार्टी के भीतर बढ़ रही बयानबाजी और अनुशासनहीनता के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलदीप राठौर ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी की विचारधारा तथा नीतियों के विरुद्ध सार्वजनिक रूप से बयान देने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मीडिया अथवा सोशल मीडिया मंचों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों या अनुशासनहीन आचरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान,विधायक आशीष बुटेल, हरदीप सिंह बावा  और अनुराधा राणा  सहित कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा  तथा अमित नंदा  भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन में अनुशासन बनाए रखने और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समिति आगे भी आवश्यक कदम उठाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के साथ अतिरिक्त शुल्क का सवाल, व्यापारी बोले—बढ़ी लागत का असर कारोबार और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है

Summer express/शिमला, संजू-:UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने देश में भुगतान का तरीका काफी बदल दिया है। चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों तक QR कोड के जरिए भुगतान अब आम बात है। लेकिन 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर कारोबारियों की...

ज्वालामुखी मंदिर परिसर में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Summer express/ज्वालामुखी,विकास-: प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर परिसर में बीती शाम एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से झुलसे व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर...

कुरुक्षेत्र में 120 करोड़ से बनेगा सर्किट हाउस, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

summer express ,कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  ब्रह्मसरोवर के समीप 120 करोड़ रुपये की लागत से सर्किट हाउस बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर और...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

बहादुरगढ़ में बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अश्लील वीडियो बनाया, 5 लाख मांगे

summer express ,बहादुरगढ़। अदालत परिसर में वकील के चैंबर से बाहर निकल रहे एक बुजुर्ग को कथित तौर पर झांसे में लेकर नशीला पदार्थ सुंघाने और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला बुजुर्ग को फोन करने के बहाने अपने साथ ले गई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.