Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद नर्सिंग स्टाफ ने टाली हड़ताल, मांगों पर होगी गेट मीटिंग

Summer express, अंबाला | हरियाणा के नागरिक अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद नर्सिंग कर्मचारियों ने आंदोलन को रोकने का निर्णय लिया है। अब आगामी रणनीति और मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी।

अंबाला की प्रधान नर्सिंग अधिकारी नीलम ने बताया कि हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

दरअसल, कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में किशोरी के कथित यौन शोषण मामले को लेकर महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष रेनू भाटिया के बयान पर नर्सिंग स्टाफ ने कड़ा विरोध जताया था। इसी के विरोध में मंगलवार को पूरे प्रदेश में नर्सिंग कर्मचारियों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की थी, जबकि बुधवार को भी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया था।

प्रदेश नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता कुमारी ने आरोप लगाया था कि पीड़ित किशोरी से काउंसलिंग के दौरान हुई बातचीत से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना अनुचित था और इससे पीड़िता की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में गोपनीयता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

विनीता कुमारी ने यह भी कहा कि नर्सिंग स्टाफ को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों से महिला कर्मचारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे नर्सिंग पेशे से जुड़ी महिलाओं के सम्मान का मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसे बयानों से समाज में गलत संदेश जाता है और कर्मचारियों के परिवारों पर भी इसका असर पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि विवाद बढ़ने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नर्सिंग कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से अपनी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया। हालांकि, एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों की मांगों और भविष्य की रणनीति पर जल्द ही विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की 40 लाख महिलाओं के खातों में आज आएंगे रुपये

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। 1 अगस्त को पंजाब की 40 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये जमा होंगे। सरकार की योजना के अनुसार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता...

राजस्थान के आठ नवगठित जिलों में भी खुलेंगी स्थायी लोक अदालतें

एजेंसी | जयपुरराजस्थान सरकार ने राज्य के आठ नवगठित जिलों में स्थायी लोक अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति के बाद इन जिलों के लोगों को छोटे और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए दूर के जिला मुख्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार का...

सीएम धामी ने उत्तराखंड को दी 676 करोड़ की सौगात

एजेंसी | देहरादूनउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास के लिए करीब 676 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में शहरी सुविधाओं, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं...

सबसे शिक्षित सीएम हैं डॉ. मोहन यादव

एजेंसी | भोपाल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जारी एक सूची में शीर्ष स्थान का दावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शैक्षणिक योग्यता के मामले में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे बताया गया है। एक हालिया सूची में उन्हें सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में शीर्ष स्थान दिया गया है।उपलब्ध जानकारी के...

महाराष्ट्र में 4 मंजिला इमारत ढही, नौ की मौत

एजेंसी | मुंबईमहाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में मरम्मत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.