Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होशियारपुर में हीट वेव का अलर्ट : स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, सिविल अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार

Summer express, होशियारपुर। जिले में आगामी दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी और लू (हीट वेव) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से गर्मी के मौसम में सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील की है।

सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल ने बताया कि जून महीने में हीट वेव का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, श्रमिकों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ना, चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, बेहोशी, सांस लेने में दिक्कत और त्वचा का लाल व सूखा हो जाना हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे संकेत मिलने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में छह बिस्तरों वाला विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड स्थापित किया है। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी और विभिन्न वार्डों में ओआरएस कॉर्नर भी बनाए गए हैं, ताकि डिहाइड्रेशन और गर्मी से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा पाल ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, हल्के और सूती कपड़े पहनना तथा नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और ओआरएस जैसे पेय पदार्थों का सेवन करना शरीर को गर्मी से बचाने में मददगार साबित होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी सलाह दी है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान तले-भुने भोजन, शराब, अधिक चाय-कॉफी और शर्करा युक्त पेय पदार्थों के सेवन से बचें। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में न छोड़ें।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। अधिकारियों का कहना है कि समय पर सावधानी और जागरूकता से हीट वेव के दुष्प्रभावों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.