Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी सरकार के 12 साल: अक्षरा गुप्ता बोलीं विकास और सुशासन की नई पहचान बनी भाजपा

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा नेत्री अक्षरा गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है।

अक्षरा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं के प्रभाव से लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास सफल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आमजन के जीवन को आसान बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं।

उन्होंने हरियाणा भाजपा की नई प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा हमेशा महिलाओं को संगठन और राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करती रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी तथा महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

अक्षरा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली, विकासोन्मुखी सोच और जनहितैषी फैसलों के कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हुआ है। आने वाले समय में भी पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.