Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान मुकाबले को लेकर प्रशासन सतर्क,सुरक्षा व यातायात के विशेष इंतजाम

Summer express/धर्मशाला/राहुल- धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 13 जून को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर जिला कांगड़ा प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मेडिकल इमरजेंसी रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, जबकि आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग की सिफारिश पर 13 जून को पैराग्लाइडिंग सहित सभी हवाई गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। मैच के दिन बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। दाड़ी मार्ग और स्टेडियम से जुड़े अन्य प्रमुख रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, शहीद स्मारक मार्ग मरम्मत कार्य के चलते बंद होने से यातायात दबाव बढ़ सकता है।प्रशासन ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। अनधिकृत स्थानों पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चालान किए जाएंगे। मैच के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और एचपीसीए के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.