Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में गुरनाम भुल्लर ने बांधा समां, रिज मैदान देर रात तक झूमता रहे लोग 

Summer express/शिमला-:अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम रही। ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। शाम ढलते ही रिज मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

मंच पर पहुंचते ही गुरनाम भुल्लर ने अपने सुपरहिट पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया।उनके लोकप्रिय गीतों पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जमकर झूमे। दमदार गायकी और ऊर्जावान मंच प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान कई बार तालियों और जयकारों से पूरा रिज मैदान गूंज उठा।गुरनाम भुल्लर ने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के लोगों के प्रेम व उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल में प्रस्तुति देना उनके लिए हमेशा यादगार अनुभव रहता है। उनके संबोधन पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।सांस्कृतिक संध्या के दौरान युवाओं ने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर कलाकार का अभिनंदन किया, जिससे रिज मैदान का दृश्य आकर्षक बन गया। गीतों की धुन पर बड़ी संख्या में लोग नृत्य करते नजर आए और पूरे कार्यक्रम में उत्साह चरम पर रहा।

मुख्य कार्यक्रम से पहले स्थानीय कलाकारों ने हिमाचली लोकनृत्य और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। पर्यटकों ने भी इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया।ग्रीष्मोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। चौथी सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भारी भीड़ और दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने एक बार फिर शिमला ग्रीष्मोत्सव की लोकप्रियता को साबित कर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.