Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

256 सेंसरों से मस्तिष्क की हर गतिविधि पर नजर, IIT मंडी में प्रदर्शित हुई अत्याधुनिक EEG तकनीक

मंडी, धर्मवीर -: मस्तिष्क की जटिल कार्यप्रणाली को समझने और उससे जुड़ी बीमारियों की अधिक सटीक जांच के लिए अब 256 चैनल वाली अत्याधुनिक ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राफी) तकनीक नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस उन्नत प्रणाली का प्रदर्शन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी में किया गया, जहां विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इसके उपयोग और संभावनाओं की जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में देश के अधिकांश अस्पतालों और शोध संस्थानों में 8, 16 या 32 चैनल वाले ईईजी सिस्टम का उपयोग किया जाता है। इन प्रणालियों के माध्यम से मस्तिष्क के सीमित हिस्सों की गतिविधियों का ही अध्ययन संभव हो पाता है। इसके विपरीत 256 चैनल ईईजी में पूरे सिर पर बड़ी संख्या में सेंसर लगाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के लगभग हर हिस्से की विद्युत गतिविधियों को रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। इससे दिमाग की सूक्ष्म गतिविधियों का विस्तृत और अधिक सटीक विश्लेषण किया जा सकता है।

ईईजी प्रबंधक अश्वनी राव ने बताया कि यह तकनीक फिलहाल विदेशों से आयात की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को अत्याधुनिक न्यूरोसाइंस तकनीकों से परिचित कराना है, ताकि भविष्य में भारत में भी इस क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा मिल सके।उन्होंने कहा कि 256 चैनल ईईजी मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर, नींद से संबंधित विकारों और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अधिक संख्या में सेंसर होने के कारण मस्तिष्क के विभिन्न भागों के बीच होने वाले संचार और उनकी कार्यप्रणाली का अध्ययन पहले की तुलना में कहीं अधिक सटीकता से किया जा सकता है। इससे वैज्ञानिकों को मस्तिष्क की जटिल संरचना और व्यवहार को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिल रही है।यह प्रणाली सलाइन-आधारित तकनीक पर कार्य करती है, जिससे परीक्षण प्रक्रिया सरल, तेज और प्रभावी बन जाती है। पहले ईईजी परीक्षणों में इलेक्ट्रोड लगाने के लिए विशेष प्रकार के पेस्ट या मुल्तानी मिट्टी आधारित सामग्री का उपयोग किया जाता था, जबकि नई तकनीक में सलाइन सॉल्यूशन आधारित सेंसरों का प्रयोग किया जाता है। इससे परीक्षण की तैयारी में कम समय लगता है और बेहतर गुणवत्ता का डेटा प्राप्त होता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रणाली से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग आधारित शोध में भी किया जा सकता है। रियल-टाइम मॉनिटरिंग और उच्च गुणवत्ता वाले डेटा संग्रहण की सुविधा इसे भविष्य की न्यूरोसाइंस रिसर्च के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीक बनाती है। IIT मंडी में इसका प्रदर्शन विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला कदम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.