Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फ़रीदाबाद- मोदी सरकार के 12 साल विकास और राष्ट्र निर्माण के नाम : कृष्णपाल गुर्जर

Summer express, अनिल मंगला , फ़रीदाबाद | केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 15 स्थित अटल कमल भाजपा करले में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से ही देश को मजबूत बनाने के उद्देश्य से काम किया है, जिसका परिणाम आज हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। अप्रैल 2026 तक जीएसटी कलेक्शन 2.48 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च को छह गुना बढ़ाया है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क 94 हजार किलोमीटर से बढ़कर डेढ़ लाख किलोमीटर से अधिक हो गया है। उन्होंने दावा किया कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
नेहरू कॉलोनी में आरआरटीएस और एलिवेटेड पुल परियोजना के लिए तोड़े गए मकानों के मुद्दे पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को उजाड़ने नहीं बल्कि बसाने का काम करती है और पात्र लोगों को पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा। 

अनंगपुर गांव को लेकर उन्होंने कहा कि केवल वन क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई हो रही है। गांव की सीमा के अंदर बने मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अनंगपुर के लोगों को राहत देने के लिए काम कर रही है। साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा जमीन खरीदने के आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.