Summer express, गन्नौर I गन्नौर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बने वकीलों के चैंबरों में बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिजली कनेक्शन के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने वाले अधिवक्ताओं के चैंबरों में बिजली निगम की टीम द्वारा मीटर स्थापित किए जा रहे हैं।
हालांकि, चैंबर आवंटन से जुड़े मामले के हाईकोर्ट में लंबित होने का हवाला देते हुए इस कार्रवाई पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता अशोक सैनी ने बिजली निगम को शिकायत भेजकर विवादित चैंबरों में बिजली कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाने की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि जब तक चैंबर आवंटन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया नहीं अपनाई जानी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि विवादित चैंबरों को बिजली कनेक्शन जारी किए गए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
मामले को लेकर अब बिजली निगम और संबंधित अधिकारियों की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।