Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद: एनआईटी-86 विधानसभा में 15 जून से मतदाता सत्यापन अभियान शुरू

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए 15 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू किया जाएगा। इस संबंध में फरीदाबाद की अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। प्रत्येक पात्र मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी, जिन्हें भरकर वापस जमा किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना और उन मतदाताओं का डेटा अपडेट करना है जिनकी मैपिंग अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि या विसंगति पाई जाती है तो उनसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, निवास प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा की मार्कशीट सहित अन्य सरकारी दस्तावेज शामिल हैं।

अंजलि श्रोत्रिया ने स्पष्ट किया कि BLO केवल फॉर्म वितरित करने और एकत्र करने का कार्य करेंगे, घर-घर सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज जमा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नागरिक चाहें तो ऑनलाइन भी एन्यूमरेशन फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी भौतिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सत्यापन अभियान में पूरा सहयोग करें ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके। यह पूरी प्रक्रिया 22 सितंबर तक पूरी की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

संपत्ति विवाद और कर्ज के तनाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

Summer express, पानीपत। संपत्ति विवाद और कर्ज चुकाने के दबाव ने एक युवक को इस कदर अपराध की राह पर धकेल दिया कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने चाचा और करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के लालड़ू और हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने...

NEET री-एग्जाम अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी किए आदेश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने NEET पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी और बिना अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना...

पंचकूला नगर निगम फंड घोटाला: IAS आरके सिंह तीन दिन के CBI रिमांड पर

Summer express, पंचकूला। पंचकूला नगर निगम फंड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए सीबीआई ने अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें...

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और...

खड़ी कार बनी मासूम की मौत का कारण, दम घुटने से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की जान चली गई। चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के तुंगरी इलाके में खेलते समय एक लावारिस खड़ी कार के अंदर फंस जाने से बच्ची की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.