Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में दो लूट की वारदातों के बाद पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Summer express, कैथल। जिले में शनिवार तड़के लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे चार बदमाशों में से तीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आरोपियों के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई के दौरान तीनों बदमाश घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार देर रात कलायत क्षेत्र स्थित सहारण होटल में चार हथियारबंद बदमाश लूटपाट के इरादे से पहुंचे थे। हालांकि होटल संचालक रामनरेश, कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों के विरोध के चलते आरोपी अपनी योजना में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।

होटल से भागने के बाद आरोपी बलराज नगर स्थित त्रिमूर्ति कांटे के समीप एक पेट्रोल पंप के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोक लिया और हथियार के बल पर उसे धमकाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के गिरने के बाद बदमाश उसकी स्कूटी और डिग्गी में रखी करीब 60 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीआईए कलायत और एवीटी कैथल की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। पहली मुठभेड़ शुगर मिल के नजदीक हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

इसके बाद सुबह करीब 7:15 बजे गांव ग्योंग के खेतों में दूसरी मुठभेड़ हुई, जिसमें तीसरा आरोपी भी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद जिले के गांव खांडा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.