Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में भाजपा का पौधारोपण अभियान : असीम गोयल बोले पौधा लगाना ही नहीं, उसे पेड़ बनाना भी हमारी जिम्मेदारी

अंकुर कपूर ,summer express, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अंबाला शहर के हर्बल पार्क में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर असीम गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल कर उसे एक वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। वृक्ष मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही निस्वार्थ भाव से हमें जीवन, सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करती हैं। जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार वृक्ष भी बिना किसी अपेक्षा के हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना और उसे एक विशाल वृक्ष के रूप में विकसित होते देखना आत्मिक संतोष का विषय है। नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाते हुए पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

असीम गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे अभियानों में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण,9 दुकानों से 9,320 रुपये की फल-सब्जियां जब्त

ऊना, राकेश- बाजार में नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निरीक्षण अभियान चलाया। विभागीय टीम ने बाजार में कुल 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 9 दुकानों से कुल 157 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित...

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.