Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सामाजिक संगठनों ने एकमंच पर आकर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Summer express,चंडीगढ़। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने तथा इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ की कई सामाजिक संस्थाओं ने एक मंच पर आकर शनिवार को शहर के सेक्टर 37 स्थित महाजन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। हर साल की तरह इस साल भी सर्वप्रेम फाउंडेशन, केतन गोयल फाउंडेशन,सीआरसी साइक्लिंग क्लब, चंडीगढ़ वेल्यूएबल तथा प्रयोग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधन में आयोजित इस शिविर में 125 लोगों का पंजीकरण हुआ तथा 75 लोगों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया। 126वीं बार रक्तदान करने वाले प्रसिद्ध रक्तदानी हिमांशु खोसला ने कहा कि रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने में सामाजिक संगठन अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी अनजान को जीवन दान देता है। यह एक तरह का गुप्त दान है। इस अवसर पर अल्प सुविधा प्राप्त वर्ग के बच्चों ने रक्तदान करने वालों के लिए धन्यवाद कार्ड प्रस्तुत कर अपना योगदान दिया और बच्चों ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।

सर्वप्रेम फाउंडेशन की निदेशक आराधना ओझा ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.रोमिका वढ़ेरा, अशोक वढेरा, कविता शर्मा, डॉ.प्रेम ओझा, प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष नितेश महाजन के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.