Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, कई जिलों में नुकसान

Summer express, चंडीगढ़। जून माह में सक्रिय हुए तीसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है और 15 जून तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 जून की रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, गुरुग्राम, करनाल और सोनीपत सहित 14 जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते दिन के तापमान में 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि रात का तापमान भी 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है।

प्रदेश में सबसे अधिक राहत जींद और रोहतक में दर्ज की गई, जहां तापमान में क्रमशः 7.2 और 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। करनाल में 29.8 मिमी और जींद में 32 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और हिसार में भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया।

हालांकि मौसम में आए इस बदलाव ने जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज आंधी और तूफान ने कई क्षेत्रों में नुकसान भी पहुंचाया है। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है और कृषि क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।

हिसार और फतेहाबाद जिले आंधी-तूफान से सबसे अधिक प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...

नीट अभ्यर्थियों के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:प्रदेश सरकार ने नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एचआरटीसी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है।इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सुविधा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक सहायता प्रदान...

ओमान हमले में मृत नाविक आदित्य शर्मा के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: ओमान में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव जे.ए.पी. किलट ने केंद्र सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.