Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में जेपी नड्डा ने चलाया स्वच्छता अभियान, डॉ. अंबेडकर प्रतिमा की सफाई कर दी श्रद्धांजलि

Summer express/शिमला, संजू:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जेपी नड्डा ने अपने दो दिवसीय शिमला प्रवास के दौरान शनिवार सुबह चौड़ा मैदान में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पकार  डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इससे पहले नड्डा ने विकसित भारत सम्मेलन में भाग लेकर विभिन्न विकासात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए। शिमला दौरे के दौरान उनका पौधरोपण कार्यक्रम में भी शामिल होने का कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।मीडिया से बातचीत में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ स्वच्छता अभियान आज देशव्यापी जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और इसका सकारात्मक प्रभाव शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।नड्डा ने कहा कि वे अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों और दौरों के दौरान समय-समय पर स्वच्छता अभियानों में भाग लेकर लोगों को प्रेरित करने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने शिमला में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.