Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, अमृतसर | जंडियाला गुरु क्षेत्र के अधीन गांव वैरोवाल रोड पर देर रात एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलियां घर के दरवाजे पर लगने से परिवार दहशत में है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात कुलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी जंडियाला गुरु के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है, हालांकि कुछ समय पहले उन्हें फिरौती की धमकियां जरूर मिली थीं। पुलिस अब इस एंगल से भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान तीन गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.