Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दी राहत

Summer express, मुंबई I छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और पूरे एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

सहार पुलिस के अनुसार, यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं और एयरपोर्ट तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

हालांकि, अधिकारियों ने पुष्टि की कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली। इसके बाद इस धमकी को पूरी तरह फर्जी करार दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन से जुड़े केंद्र के 271 मामले किए खारिज

summer express , नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन दिए जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की 271 अपीलें खारिज कर दी हैं। अदालत ने रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2015 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिव्यांग सैनिकों को पेंशन लाभ से वंचित करने वाले...

पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट अनिवार्य, MSTAR पर दर्ज करनी होगी जानकारी

summer express, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक और सक्रिय अकाउंट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम में से किसी एक प्लेटफॉर्म का चयन कर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाना होगा। विभाग का उद्देश्य सरकारी स्कूलों...

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.