Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन से जुड़े केंद्र के 271 मामले किए खारिज

summer express , नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन दिए जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की 271 अपीलें खारिज कर दी हैं। अदालत ने रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2015 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिव्यांग सैनिकों को पेंशन लाभ से वंचित करने वाले मामलों को तकनीकी आधार पर लंबित रखना उचित नहीं है।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने ये फैसला 15 सितंबर को सुनाया। पीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से दायर 271 अपीलें थीं, जिनमें पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन देने के आदेशों को चुनौती दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय की 2015 की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में बड़ी संख्या में दिव्यांग सैनिकों को अत्यधिक तकनीकी आधार पर दिव्यांगता संबंधी लाभ नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि कई अन्य देशों में ऐसे मामलों को अधिक संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है।

रिपोर्ट में ऐसे मामलों को वापस लेने की सिफारिश की गई थी, जिनमें दिव्यांग सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन देने के आदेशों को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में लंबित अपीलों को तत्काल वापस लेने की सिफारिश की गई थी, लेकिन इस सिफारिश को अपेक्षित तरीके से लागू नहीं किया गया।

पीठ ने केंद्र सरकार की अपीलें खारिज करते हुए रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन की ओर भी ध्यान दिलाया। अदालत के फैसले से दिव्यांगता पेंशन से जुड़े लंबित मामलों में पूर्व सैनिकों को राहत मिली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन से जुड़े केंद्र के 271 मामले किए खारिज

summer express , नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन दिए जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की 271 अपीलें खारिज कर दी हैं। अदालत ने रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2015 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिव्यांग सैनिकों को पेंशन लाभ से वंचित करने वाले...

पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट अनिवार्य, MSTAR पर दर्ज करनी होगी जानकारी

summer express, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक और सक्रिय अकाउंट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम में से किसी एक प्लेटफॉर्म का चयन कर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाना होगा। विभाग का उद्देश्य सरकारी स्कूलों...

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.