Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट अनिवार्य, MSTAR पर दर्ज करनी होगी जानकारी

summer express, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक और सक्रिय अकाउंट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम में से किसी एक प्लेटफॉर्म का चयन कर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाना होगा। विभाग का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की सकारात्मक गतिविधियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपलब्धियों तथा नवाचारी शिक्षण कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, जिन सरकारी स्कूलों के पास पहले से आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट हैं, उन्हें निर्धारित वेब प्रपत्र के माध्यम से अपने अकाउंट की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जिन स्कूलों ने अभी तक कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं बनाया है, उन्हें एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम में से किसी एक प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाकर उसकी जानकारी एमस्टार पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।

शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्कूल की गतिविधियों और उपलब्धियों की नियमित जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं। इसमें विद्यार्थियों की उपलब्धियां, शिक्षकों की उपलब्धियां, कक्षा में अपनाई जा रही नवाचारी शिक्षण पद्धतियां, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की ओर से किए जा रहे कार्य और स्कूल में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।

विभाग का मानना है कि इस पहल से अभिभावकों और आम लोगों को सरकारी स्कूलों में चल रही गतिविधियों और नई पहलों की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपलब्धियों को भी व्यापक मंच मिलेगा।

सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के साथ शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों का रिकॉर्ड एमस्टार एप पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए हैं। स्कूल प्रमुखों को प्रत्येक विद्यार्थी का पूरा आवासीय पता जांचकर अपडेट करना होगा। इसके अलावा जहां उपलब्ध हों, वहां विद्यार्थी के माता-पिता या अभिभावकों दोनों के मोबाइल नंबरों का सत्यापन कर उन्हें रिकॉर्ड में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने इस प्रक्रिया को 24 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश जारी किए थे।

जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक और प्राथमिक) को अपने-अपने क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिन स्कूलों के पास आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, वे निर्धारित प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाएं और उसकी जानकारी एमस्टार पोर्टल पर दर्ज करें।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के रिकॉर्ड को भी समय पर अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा में दोनों कार्य पूरे कराने को कहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट अनिवार्य, MSTAR पर दर्ज करनी होगी जानकारी

summer express, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक और सक्रिय अकाउंट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम में से किसी एक प्लेटफॉर्म का चयन कर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाना होगा। विभाग का उद्देश्य सरकारी स्कूलों...

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...

दादरी रोड पर सौर ऊर्जा केंद्र की इमारत में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई

summer express , झज्जर। दादरी रोड स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र की तीन मंजिला इमारत में  देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.