Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

मैराथन हर्बल पार्क से शुरू होकर पुलिस लाइन सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस हर्बल पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन के दौरान शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। लोगों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया।

नमो मैराथन का आयोजन ‘नशा मुक्त हरियाणा’ की थीम पर किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन में शामिल लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, कलाकारों, कोच, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों का आभार जताया।

मैराथन के दौरान कुछ युवाओं ने हाथों में पर्चे लेकर शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। जब मुख्यमंत्री युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिला रहे थे, उसी दौरान युवाओं ने पर्चे लहराए। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे पर्चे वापस लिए और उन्हें वहां से हटा दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...

दादरी रोड पर सौर ऊर्जा केंद्र की इमारत में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने बुझाई

summer express , झज्जर। दादरी रोड स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र की तीन मंजिला इमारत में  देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं...

फतेहाबाद में आसमानी बिजली से मकान की छत ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

summer express , फतेहाबाद। गांव खजूरी जाटी में देर रात तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। छत के मलबे में दबने से नन्ही देवी नामक महिला की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.