Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर डबल मर्डर केस में नया मोड़: गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल के नाम से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा

Summer express, जालंधर। बस्तियात क्षेत्र के दशमेश नगर में गोली लगने से दो युवकों की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतकों की पहचान अमन नगर मॉडल हाउस निवासी सिमरनजीत सिंह और न्यू दशमेश नगर निवासी सौरभ के रूप में हुई थी। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल के नाम से संचालित एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ली जाने का दावा किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि दशमेश नगर में हुई सौरभ की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और कथित बदले की भावना थी। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि अतीत में सुखमन बरार को हुए नुकसान का जवाब दिया गया है। साथ ही कुछ अन्य लोगों को भी धमकी भरे अंदाज में निशाना बनाने की बात लिखी गई है। पोस्ट के अंत में “वेट एंड वॉच” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मामले ने और अधिक गंभीर रूप ले लिया है।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राजबीर उर्फ नन्नू से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं हत्या के पीछे किसी गैंगस्टर का निर्देश तो नहीं था। हालांकि अब तक आरोपी ने पूछताछ में ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह सत्यापित किया जा रहा है कि संबंधित अकाउंट वास्तव में जोगा फोल्ड़ीवाल से जुड़ा है या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति ने भ्रम फैलाने के उद्देश्य से यह पोस्ट साझा की है।

जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए 32 बोर के हथियार को भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हथियार अवैध बताया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास यह हथियार कहां से आया और उसे किसने उपलब्ध कराया।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अभी तक गैंगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि कुछ अपराधी खुद को चर्चा में बनाए रखने या भय का माहौल पैदा करने के लिए इस तरह के दावे करते हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.