Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, एडीसी ने यमुना तटीय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए पलवल जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने यमुना नदी के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा और तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने गांव मोहना, बागपुर, सोलड़ा, राजूपुर और चांदहट सहित यमुना तटीय क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इन स्थानों पर तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था, बाढ़ नियंत्रण उपायों और आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में इन गांवों को अत्यंत संवेदनशील माना जाता है।

दौरे के दौरान एडीसी ने स्थानीय प्रशासन, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से बचाव को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और व्यापक स्तर पर बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

उत्सव आनंद ने सिंचाई विभाग को तटबंधों की मरम्मत, कमजोर स्थलों को मजबूत करने, जल प्रवाह की नियमित निगरानी तथा आवश्यक संसाधनों और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में जन-धन के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जा रही हैं।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन मोहित वशिष्ठ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई है। वर्ष 2025 में किए गए बाढ़ सुरक्षा कार्यों, विशेषकर बांध और तटबंध निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.