Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में बम धमकी से हड़कंप, नगर निगम और डीसी ऑफिस को ‘ह्यूमन बम’ से उड़ाने की चेतावनी

Summer express, लुधियाना। शहर में एक बार फिर बम धमकी मिलने से सनसनी फैल गई है। बुधवार को नगर निगम (MC) और डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस बार ईमेल में ‘ह्यूमन बम’ के जरिए दफ्तरों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मेल भेजने वाले ने लुधियाना मेयर कार्यालय, नगर निगम भवन, डीसी ऑफिस और शहर के व्यस्त रेलवे ट्रैक को बम धमाकों से उड़ाने की चेतावनी दी है। धमकी सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम टीमों और खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है और आईपी एड्रेस सहित डिजिटल फुटप्रिंट्स को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और पुलिस टीमों ने नगर निगम और डीसी कार्यालय परिसर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

एडिशनल डीसीपी देव सिंह ने बताया कि यह धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पूरे इलाके की सघन जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि लुधियाना में इससे पहले भी इस तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं। करीब तीन सप्ताह पहले भी नगर निगम कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के आवास को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई थी। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है, जिसकी जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...

करनाल में सफाई कर्मचारियों पर प्रशासन सख्त, 20 से 30 हिरासत में

summer express , राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच करनाल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने पहुंची पुलिस और धरने पर बैठे...

अंबाला में बदलते मौसम का असर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Summer express , अंकुर कपूर  अंबाला। बदलते मौसम और कभी बारिश तो कभी तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.