Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, राजपूत महासभा ने किया सम्मानित

Summer express/कांगरा,धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पठीयार में युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल परिसर में प्रस्तावित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वह महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान राजपूत महासभा ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में कांगड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों और खिलाड़ियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, राजपूत महासभा ने किया सम्मानित

Summer express/कांगरा,धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पठीयार में युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल परिसर में प्रस्तावित इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वह महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि...

बगली में अनियंत्रित कार पोस्ट ऑफिस परिसर में घुसी, सभी श्रद्धालु सुरक्षित

Summer express/कांगड़ा, विकास-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के बगली इलाके में मंगलवार को एक कार दुर्घटना का मामला सामने आया। पुलिस थाना मोइन के तहत हुई इस घटना में श्रद्धालुओं से भरी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर स्थानीय डाकघर की दीवार तोड़ते हुए परिसर में जा घुसी। जानकारी के अनुसार, कार में करीब पांच श्रद्धालु सवार थे।...

21 जून को हमीरपुर बनेगा योगमय,मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को हमीरपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। जिला मुख्यालय में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि...

यमुनानगर नगर निगम SDO की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में मिला शव

Summer express, यमुनानगर। नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार की बुधवार तड़के बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल के पास निर्माणाधीन सीएनजी पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर मिला। पुलिस के अनुसार, कार के सभी दरवाजे अंदर...

बेलगावी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला, पति गिरफ्तार

Summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गांव की एक विधवा महिला के साथ कथित संबंध बनाए रखने के लिए इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.