Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

G7 शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, संवाद और कूटनीति से ही संभव है वैश्विक शांति

Summer express, एवियन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सबसे प्रभावी रास्ता बताते हुए समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार और देशों के बीच संपर्क को बनाए रखने में समुद्री मार्गों की अहम भूमिका है, इसलिए उनकी सुरक्षा सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है।

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है और विभिन्न क्षेत्रों में जारी तनाव तथा संघर्षों का स्थायी समाधान केवल बातचीत और सहयोग के माध्यम से ही निकाला जा सकता है। सत्र का विषय “नई साझेदारियां और वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना” था, जिसमें भारत सहित कई साझेदार देशों ने हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री मार्गों के जरिए दुनिया के विभिन्न देशों को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुद्री व्यापार निर्बाध रूप से चलता रहे और नाविक बिना किसी भय के अपना कार्य कर सकें, इसके लिए सभी देशों को मिलकर प्रयास करने होंगे। भारत इस दिशा में वैश्विक सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय संघर्षों के कारण कई देशों को मानवीय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि समुद्री व्यापार मार्गों में किसी भी प्रकार की बाधा का असर पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

उन्होंने भरोसे और साझेदारी पर आधारित वैश्विक सहयोग की आवश्यकता दोहराते हुए कहा कि आज के दौर में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि विश्व में स्थायी शांति और स्थिरता तभी संभव है, जब सभी देश मिलकर संवाद और सहयोग के रास्ते को प्राथमिकता दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.