Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीए को लेकर गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों में रोष, वित्त सचिव के रुख पर भड़की यूनियन

चंडीगढ़, मोनिका रावत | चंडीगढ़ में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर ज्वॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स, यूटी चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा निदेशक और वित्त सचिव से मुलाकात की। बैठक के दौरान महंगाई भत्ता (डीए), डीए एरियर और अन्य सेवा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यूनियन ने शिक्षा निदेशक के समक्ष शिकायत रखी कि कई सरकारी स्कूलों में गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के पुराने डीए एरियर का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। कुछ शिक्षकों का वर्ष 2021 से एरियर लंबित है। यूनियन के अनुसार करीब 10 स्कूलों में प्रशासनिक लापरवाही के कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा निदेशक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक अधिकारी को नियुक्त कर संबंधित स्कूलों से जवाब तलब करने और लंबित एरियर भुगतान की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

हालांकि गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को डीए देने का मुद्दा अभी भी अधर में लटका हुआ है। वित्त सचिव के साथ हुई बैठक में उन्होंने मौजूदा व्यवस्था के तहत डीए जारी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि अब तक गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों को डीए गलत तरीके से दिया जा रहा था और इसके लिए नई नीति बनाए जाने की आवश्यकता है।

वित्त सचिव के इस रुख पर शिक्षक संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई। यूनियन नेताओं का कहना है कि गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट शिक्षक वर्षों से नियमित स्वीकृत पदों पर कार्यरत हैं और उन्हें पूर्व से लागू नियमों, विभागीय निर्णयों तथा न्यायालय के आदेशों के अनुसार डीए मिलता रहा है। ऐसे में यह लाभ रोकना कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है।

यूनियन ने आरोप लगाया कि गेस्ट शिक्षकों का डीए रोकना न्यायालय के आदेशों की अवमानना के समान है, क्योंकि इस मामले में शिक्षकों को कोर्ट से राहत मिल चुकी है। साथ ही नियमित शिक्षकों की 2022 से पहले की हाफ-पे लीव से जुड़ी फाइल भी कई महीनों से वित्त विभाग में लंबित होने पर नाराजगी जताई गई।

बैठक में मौजूद भारतीय मजदूर संघ के अतिरिक्त महामंत्री ने भी वित्त विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लंबित मामलों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मामले को चंडीगढ़ प्रशासक के समक्ष उठाया जाएगा।

ज्वॉइंट एक्शन कमेटी ऑफ टीचर्स के प्रधान राणा ने कहा कि जल्द शिक्षकों की बैठक बुलाई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर वित्त विभाग के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन और प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.